Monday, September 21, 2009

अभिताभ ने लौट कर खुशी व्यक्त की

बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन लंबा समय सिंगापुर मे गुजारने के बाद मुंबई लौट आए है। एक बार फिर अपने घर प्रतिक्षा के कदम रखने के बाद अभिताभ खासे खुश है।

अपनी खुशी को ब्लॉग पर व्यक्त करते हुए अभिताभ ने लिखा है कि हां, मैं एक बार फिर अपने घर लौट आया हूं। अपने घर में रहने पर जो खुशी मिली है उसे व्यक्त करना संभव नहीं है और इसमें व्यावसायिक तौर पर मिलने वाली शान- ओ शौकत वाली कोई सुविघा भी नहीं है, लेकिन वह मेरा घर है और मै इससे बहुत प्यार करता हूं। अभिताभ ने लिखा है कि मुझे खुशी है कि मेरी बेटी अपने बच्चों के साथ मेरे घर आई है। उन्होंने लिखा है हमारे घर लौटने पर कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान है और रसोहे में हमारा पसंदीदा खाना बन रहा है।

Hot Global Celebrities

No comments:

Post a Comment