Saturday, September 26, 2009

"कुर्बान" में बतौर मुस्लिम अभिनय करना गर्व की बात: सैफ अली खान

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि आगामी फिल्म “कुर्बान” में बतौर मुस्लिम अभिनेता अभिनय करना उनके लिए गर्व की बात है। सैफ ने एक साक्षात्कार में कहा कि मुस्लिम के तौर पर “कुर्बान” में अभिनय करना मेरे लिए गर्व की बात है। यह आज के दौर का सबसे प्रासंगिक फिल्म है। आज के दौर में इस तरह की फिल्मों की मांग है। फिल्म “कुर्बान” एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का निर्माण करन जौहर प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है। फिल्म के निर्देशक रेनसिल डीसिल्वा है। फिल्म में सैफ के अलावा अभिनेत्री करीना कपूर, विवेक ओबरॉय, दीया मिर्जा, किरण खेर और ओमपुरी नजर आएंगे। यह फिल्म 27 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

No comments:

Post a Comment